Wednesday, June, 17,2026

महाराणा प्रताप स्वाभिमान और त्याग के प्रतीकः बिरला

गोगुंदा, उदयपुर: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को उनकी ऐतिहासिक राजतिलक स्थली गोगुंदा में भव्य समारोह एवं जनसभा का आयोजन किया गया। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 25 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया तथा महाराणा प्रताप के आदशों को देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, सांसद सीपी जोशी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मंच पर अतिथियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान, साहस और त्याग के प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का ऐसा आदर्श है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गोगुंदा में हुआ महाराणा प्रताप का राजतिलक सत्ता और वैभव के लिए नहीं, बल्कि प्रजा की सेवा, मेवाड़ की स्वतंत्रता तथा जनमानस के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए था।

वीरों को किया नमन

ओम बिरला ने महाराणा प्रताप के साथ-साथ राणा पूंजा भील, दानवीर भामाशाह और चेतक के योगदान को भी स्मरण करते हुए आदिवासी समाज एवं युद्धभूमि में साथ देने वाले सभी वीरों को नमन किया। उन्होंने युवाओं और मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे महाराणा कुंभा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप और महारानी पद्मिनी जैसी महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

वयोश्री योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष को महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं तीर-कमान भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही भारत सरकार की वयोश्री योजना के लाभार्थियों से संवाद किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पाद जामुन पल्प का स्वाद भी चखा। समारोह में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत राजतिलक स्थली पर पौधारोपण भी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery