Monday, March, 16,2026

मानव मूल्यों के प्रहरियों के साथ 81 विद्यार्थियों को भी किया सम्मानित

उदयपुर: मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के 42वें सम्मान समारोह में मानव मूल्यों की विशिष्ट विभूतियों और देश के भविष्य कहे जाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलंकरण प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभदीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान एकलिंगनाथजी और फाउंडेशन के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने पिता महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ को स्मरण करते हुए भावुक हो गए और उनकी स्मृति में 'महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ अलंकरण' की शुरुआत की घोषणा की।

कर्नल जेम्स टॉड सम्मान डॉ. एटकिन को

समारोह में 81 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उपलब्धि हासिल करने वाले इन विद्यार्थियों का सभी अतिथियों ने खड़े होकर तालियों से अभिनंदन किया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर का कर्नल जेम्स टॉड सम्मान अमेरिका की विदुषी डॉ. मॉली एम्मा एटकिन को भारतीय लघुचित्र परंपरा पर उनके शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर का हल्दीघाटी सम्मान वरिष्ठ पत्रकार कमलेश किशोर सिंह को दिया गया। वहीं हकीम खां सूर सम्मान भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक को वीरता के लिए प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 'ट्री मैन ऑफ इंडिया' मरिमुथु योगनाथन को महाराणा उदय सिंह सम्मान से अलंकृत किया गया। पन्नाथाय सम्मान जेट एयरवेज की फ्लाइट 9 डब्ल्यू-569 के कू सदस्यों को 35 हजार फीट की ऊंचाई पर आपातकालीन प्रसव कराने के लिए सामूहिक रूप से प्रदान किया गया। समारोह में संगीत के क्षेत्र में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, साहित्य के क्षेत्र में तरुण कुमार दाधीच तथा ललित कला के क्षेत्र में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत सहित अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery