Thursday, August, 14,2025

आबादी क्षेत्र में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत

दौसा: शहर की सरस्वती कॉलोनी में सोमवार रात को लेपर्ड के मूवमेंट से लोग दहशत में आ गए। रात को एक लेपर्ड घूमता हुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जहां वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। लोगों को पता चलने पर वे खौफजदा होकर घर में दुबक गए और लेपर्ड का वीडियो बनाकर प्रशासन को सूचना दी। करीब 20 मिनट तक मकान की छत पर इधर-उधर घूमने के बाद लेपर्ड वहां से दूसरी ओर चला गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कॉलोनी के लोगों में इसको लेकर भय बना हुआ है और वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी शहर की कई कॉलोनियों में कई बार लेपर्ड का मूवमेंट देखा जा चुका है। लेपर्ड द्वारा गणेशपुरा क्षेत्र में तो पशुओं का शिकार करने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। वन विभाग का मानना है कि शिकार की तलाश में लेपर्ड आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं। पूर्व में 2 लेपर्ड को रेस्क्यू कर सरिस्का क्षेत्र में छुड़वाया गया था।

करंट से लेपर्ड व बंदर की मौत

सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से सटे नीम चौकी इलाके में मंगलवार सुबह बंदर के शिकार के चक्कर में एक लेपर्ड 11 केवी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे लेपर्ड व बंदर - दोनों की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को कब्जे में लिया, जिसे बाद में नाका राजबाग लाया गया। नाका राजबाग प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि डूंगरपाडे के एक घर की छत पर एक लेपर्ड मृत अवस्था में मिला। जिसके मुंह में बंदर फंसा हुआ था। बंदर का शिकार करने के चक्कर में लेपर्ड को करंट लग गया। करंट से लेपर्ड और बंदर दोनों की मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery