Thursday, August, 14,2025

केदारनाथ जाने पर अड़े श्रद्धालुओं को पुलिस ने खदेड़ा

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में पुलिस को कुछ यात्रियों पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, यात्री केदारनाथ धाम जाने की मांग कर रहे थे और पुलिस ने खराब मौसम का हवाला देकर बैरिकेड लगाकर आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद भी यात्री जिद पर अड़े रहे। इतना ही नहीं, कुछ यात्रियों ने बैरिकेड भी तोड़ डाले। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठियां फटकारी, तब जाकर यात्री तितर-बितर हुए। बता दें कि, 14 अगस्त तक केदारनाथ धाम की यात्रा बंद है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जानकारी के अभाव में भारी संख्या में आज तीर्थ यात्री सोनप्रयाग पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया।

यात्रियों के ऊपर लाठीचार्ज पर कांग्रेस हमलावर

सोनप्रयाग में यात्रियों के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस हमलवार हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल का कहना है कि हरिद्वार, ऋषिकेश में यात्रियों को नहीं रोका जा रहा है। जब यात्री सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सुजाता पॉल ने कहा कि धामी सरकार को व्यवस्थाओं को ठीक करने की बजाय मेहमानों को लाठीचार्ज कर चोट पहुंचाई जा रही है। बेहतर होता पहले ही यात्रियों को बता दिया जाता कि वो केदार बाबा के द्वार तक नहीं जा सकते। सुजाता पॉल ने कहा कि यात्रियों का सम्मान करें और उनकी जीवन की सुरक्षा सरकार करे, लेकिन लाठीचार्ज कर उन्हें आघात पहुंचाया जा रहा है।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे यात्री

आक्रोशित यात्रियों ने सोनप्रयाग में लगाए गए बैरियर को तोड़ दिया और आगे की ओर बढ़ने लगे। यात्रियों को केदारनाथ धाम जाने से रोकने के लिए पुलिस ने यात्रियों को वहां से तिबर-बितर किया। इसके बाद तीर्थ यात्री सोनप्रयाग में इधर-उधर भागते नजर आए। बता दें कि, इस वक्त केदारनाथ धाम जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री सीतापुर और सोनप्रयाग पहुंचे हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery