Tuesday, July, 14,2026

नए टर्मिनल से शुरू हुई नियमित विमान सेवाएं

जोधपुर: जोधपुर एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल भवन से रविवार को नियमित विमान सेवाओं का संचालन शुरू हो गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रथम उड़ान के यात्री चंद्रवीर सिंह को टिकट एवं स्वागत किट प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया, जबकि पहली उड़ान से पहुंचे यात्रियों का राजस्थानी परंपरा के अनुरूप पुष्पगुच्छ, लंगा-मांगणियार लोक प्रस्तुतियों, कालबेलिया नृत्य और बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रियों के साथ केक काटकर खुशी भी साझा की गई। मीडिया से बातचीत में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 12 वर्षों के सतत प्रयासों के बाद यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को 480 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस नवीन टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित किया था और अब यहां से नियमित विमान सेवाएं प्रारंभहोना जोधपुर तथा पूरे मारवाड़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों और विमान संचालन में लगभग दस गुना वृद्धि हुई है। साथ ही रेल और सड़क अवसंरचना में भी उल्लेखनीय विकास हुआ है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विकास कार्य स्वयं इसकी गवाही दे रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक मनोज उनियाल ने बताया कि वर्तमान में यहां से नौ उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि शीतकालीन सत्र में इनकी संख्या 17 तक पहुंचती है। प्रयास है कि आगामी विंटर सीजन में 20 से अधिक उड़ानों का संचालन हो तथा रात्रिकालीन उड़ानें भी शुरू की जाएं। नए टर्मिनल में छह एयरोब्रिज, पांच लिफ्ट, तीन कन्वेयर बेल्ट, दो वीआईपी लाउंज, एक एग्जीक्यूटिव लाउंज, 20 चेक-इन काउंटर, आठ बोर्डिंग गेट तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, राजेन्द्र पालीवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।

नए टर्मिनल में प्रमुख सुविधाएं

नवीन टर्मिनल में छह एयरोब्रिज, पांच लिफ्ट, तीन कन्वेयर बेल्ट, दो वीआईपी लाउंज, एक एग्जीक्यूटिव लाउंज, 20 चेक-इन काउंटर, आठ बोर्डिंग गेट, 240 यात्रियों के लिए चार्जिंग सुविधा युक्त बैठक व्यवस्था तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सात चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। विमान पार्किंग क्षमता भी चार से बढ़ाकर 12 कर दी गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery