Friday, June, 27,2025

पापा वापस नहीं आएंगे, इंसाफ चाहिए... हत्यारों को फांसी दो

झुंझुनूं: झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुरा कलां गांव के पालोता का बास में सेना के हवलदार विक्रम सिंह की हत्या से गुस्साए परिजन गुरुवार को धरने पर बैठ गए। बेटे ने पिता की पार्थिव देह को देख कर कहा कि पापा वापस नहीं आएंगे, हमें इंसाफ चाहिए। बेटी ने अंतिम संस्कार करवाने से साफ इनकार करते हुए कहा कि हम कहीं नहीं जाएंगे, हमें आरोपियों के लिए फांसी की सजा चाहिए। इसके बाद ये भाई-बहन परिजनों, पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर माने। तब हवलदार विक्रम सिंह की पार्थिव देह को सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके बेटे और दोनों बेटियों ने कंधा दिया और नम आंखों से सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।

पुलिस ने हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश की जा रही है। बता दें, 10 जून को हवलदार विक्रम सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में स्कॉर्पियो सवार गांव के ही दो युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और खुद के घर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। उन्हें गंभीर घायलावस्था में सूरजगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। करीब 10 साल पहले वे रिटायर होने के बाद से डिफेंस सर्विस कोर (DSC) में सेवा दे रहे थे।

पार्थिव देह रख धरने पर बैठे थे परिजन

इसके बाद गुरुवार सुबह से परिजन और ग्रामीण सूरजगढ़ अस्पताल के पास शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। वहीं, पिता के शव को देख उनकी बेटी छवि (17), साक्षी (9) और बेटा निशांत (14) पास खड़े रहे। अड़ गए कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं हो जाती, वे पार्थिव देह को यहां से नहीं ले जाने देंगे। परिजन और मां अंबिका भी बच्चों को समझाती रही।

2 घंटे चली समझाइश

इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे की लंबी समझाइश के बाद परिजन माने और धरना समाप्त किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery