Thursday, January, 29,2026

24 गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया प्रदर्शन

जालोर: झाब ग्राम पंचायत को पंचायत समिति घोषित करने के बाद आदेश निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग करीब 150 बसों, कारों और बाइक से रैली के रूप में जालोर पहुंचे और झाब को पुनः पंचायत समिति का दर्जा देने की मांग दोहराई। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने मुख्य द्वार पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पीछे धकेला। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 31 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति का दर्जा छीने जाने से क्षेत्र के विकास कार्य ठप हो गए।

चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि झाब को दोबारा पंचायत समिति का दर्जा नहीं दिया गया तो वे आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने इसे अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बताते हुए कहा कि अब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसके साथ ही आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 24 गांवों के लोग आमरण अनशन पर बैठेंगे। झाब से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुए।

विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान सांचौर विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों की अनदेखी की है। इससे क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन सौंपने को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की। इसी दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery