Tuesday, August, 12,2025

राज्यपाल का रास्ता रोकने को जुटी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा

जालोर: जालोर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का रास्ता रोकने गई भीड़ को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। भीड़ ने पुलिस पर बोतलें फेंकी और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान राज्यपाल को दूसरे मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचाया गया। गुरुवार को राज्यपाल के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हो गए। भीड़ में शामिल महिलाएं अभयदास महाराज को बुलाने और श्रावण मासीय कथा पूरी करवाने की मांग कर रही थी। भीड़ ने कलेक्ट्रेट के सामने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान कुछ महिलाओं की तबीयत भी बिगड़ गई।

एक दिन पहले भी किया था लोगों ने प्रदर्शन

इससे पहले बुधवार को भी लोगों ने रात 10 बजे तक कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे ने उन्हें आश्वासन दिया था कि गुरुवार शाम 5 बजे तक कथा स्थल का निरीक्षण करने के बाद महाराज को कथा की परमिशन देने पर विचार किया जाएगा।

मंदिर में जुलूस के साथ जबरन दर्शन पर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि तखतगढ़ धाम (पाली) के महाराज अभयदास जालोर के भगतसिंह स्टेडियम में 11 जुलाई से श्रावण मासीय कथा कर रहे थे। इस दौरान बायोसा मंदिर में जुलूस के साथ जबरन दर्शन करने और पुलिस से टकराव के बाद माहौल बिगड़ गया था। इसके बाद महाराज ने अनशन का ऐलान कर दिया था। मामला बढ़ा तो 20 जुलाई को मंत्री जोगाराम पटेल ने महाराज को समझाया और अनशन तुड़वाकर तखतगढ़ रवाना कर दिया था।

राज्यपाल का रूट बदला

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के कारण राज्यपाल को पंचायत समिति (जालोर) से शांतिपुरा रोड बाइपास होते हुए आहोर चौराहा और वहां से सर्किट हाउस ले जाया गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद राज्यपाल कलेक्ट्रेट पहुंचे और समीक्षा बैठक ली।

थानाधिकारी पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप, लोगों ने थाने का किया घेराव

जोधपुर। बोरानाडा थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया। लोगों ने थानाधिकारी पर भूमाफियाओं व तस्करों से मिलीभगत के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मिलीभगत के चलते थानाधिकारी ने करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति भी बना ली है, जिसकी भी जांच होनी चाहिए। एडीसीपी निशांत भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना अधिकारी के खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery