Friday, September, 26,2025

हिरण का शिकार करने से रोकने पर किसान की हत्या

जैसलमेर: फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के सांगड़ थाना इलाके के डांगरी गांव में मंगलवार रात को हिरण का शिकार करने से रोकने पर बदमाशों ने एक किसान की हत्या कर दी। सोते हुए किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। पूरी रात किसान घायल अवस्था में खेत में ही पड़ा रहा। सुबह जब आस-पास के किसानों ने उसे देखा तो अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों को डिटेन कर उनकी गाड़ी को जब्त किया है। मर्डर की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार शाम को दूसरे पक्ष के लोगों की गांव में बनी दुकान में आग लगा दी।

माहौल बिगड़ता देख गांव में पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है। जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि सांगड़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डांगरी निवासी खेत सिंह (50) के साथ मारपीट हुई है, उसे गम्भीर अवस्था में पहले फतेहगढ़ अस्पताल ले गए, जहां से उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिरण के शिकार को लेकर हुआ था विवाद

खेत सिंह के भाई स्वरूप सिंह ने सांगड़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 10 दिन पहले गांव के ही लाडू खान और आलम खान बंदूकें लेकर हिरण का शिकार करने आए थे। खेत सिंह ने इनका विरोध किया था। तब इन लोगों की खेत सिंह से बहस हुई थी। बदमाशों ने बहसबाजी करते हुए जबरदस्ती बकरा ले जाने की कोशिश की थी। स्वरूप सिंह के अनुसार, जाते-जाते ये लोग धमकी देकर गए थे कि उसे देख लेंगे। मंगलवार रात को खेत सिंह सो रहा था। इस दौरान बदमाशों ने अचानक आकर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने किए 3 आरोपी डिटेन

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी लाडू खान, आलम खान और खेते खान को डिटेन किया है और आरोपियों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। प्राथमिक रूप से हत्या का कारण शिकार रोकने की घटना बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery