Saturday, July, 25,2026

कलेक्ट्रेट प्रवेशः कांग्रेस व BAP कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

बांसवाड़ा: नीट पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस तथा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। कुशलबाग से रैली निकालकर दोपहर करीब 12:45 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मुख्य द्वार पर रोक दिया।

पुलिस ने केवल पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन देने की अनुमति दी, जबकि प्रदर्शनकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ अंदर जाने की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने जबरन प्रवेश का प्रयास किया तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की व झड़प हो गई। पुलिस से धक्का-मुक्की और झड़प के बीच कुछ प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुस गए। हालात बिगड़ने पर डीएसपी मनीष चारण और कोतवाल नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

लाठी चार्ज में मोबाइल व वाहन टूटे, कई घायल

कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष निनामा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने अचानक बल प्रयोग किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए, मोबाइल टूट गए और कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों के जूते-चप्पल घटनास्थल पर ही छूट गए और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं, डीएसपी मनीष चारण ने कहा कि अत्यधिक भीड़ को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश देने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। प्रदर्शनकारियों द्वारा जबरन अंदर घुसने के प्रयास के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया गया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

समस्या पहले से थी तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की: जूली

अलवर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को अलवर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नीट सहित विभिन्न पेपर लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई की बात कर रहे हैं, जबकि पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भाजपा सरकार है। यदि समस्या पहले से थी तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई समय पर क्यों नहीं की गई। जूली ने दावा किया कि 150 से अधिक पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी आलोचना की और कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले युवाओं की आवाज दबाना उचित नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर आपत्ति जताते हुए जूली ने कहा कि छात्रों का अपमान स्वीकार्य नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery