Saturday, July, 25,2026

20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल ट्रैप, दूसरा फरार

जयपुर: एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना क्षेत्र में इमरजेंसी रिस्पॉन्स-112 में तैनात कांस्टेबल नोरत मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं, मामले का दूसरा आरोपी कांस्टेबल सुरेश चौधरी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि दोनों कांस्टेबल उसके पड़ोसी दुकानदार की शिकायत के आधार पर एससी/ एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराने का भय दिखाकर, कार्रवाई नहीं करने, मुहाना मंडी स्थित उसकी फल-सब्जी की दुकान का सामान नहीं उठाने और दुकान सुचारू रूप से चलने देने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने पर 20 हजार रुपए रिश्वत लेना तय पाया गया। इसके बाद उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल के नेतृत्व तथा पुलिस निरीक्षक बाबूलाल गुर्जर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर नोरत मीणा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery