Saturday, July, 25,2026

आनासागर झील की बदहाली के विरोध में अजमेर रहा बंद

अजमेर: ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली, बढ़ती गंदगी, दुर्गंध और बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। शहर के प्रमुख बाजार, कई निजी स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही, जबकि आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती और द्रौपदी कोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बंद का समर्थन जुटाया। रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा और टेम्पो रुकवाए गए तथा कुछ निजी बैंक भी बंद कराए गए। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 23 करोड़ रुपए की परियोजना के बावजूद बिना ट्रीटमेंट का गंदा पानी आज भी आनासागर झील में पहुंच रहा है, जिससे मछलियों की मौत और प्रदूषण बढ़ा है। धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे "नरक निगम" बताया। डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एम्बुलेंस और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि झील संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन जारी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery