Saturday, July, 25,2026

PM-SETU से बदलेगी ITI की तस्वीर युवाओं को मिलेंगे कौशल के अवसर

जयपुर: राजस्थान PM-SETU (प्रधानमंत्री स्कीम फॉर ट्रांसफॉर्मेशनल एंड अपग्रेडेशन ऑफ आईटीआई) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में देश का पांचवां अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कौशल नेतृत्व और रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मार्गदर्शन में कौशल विकास के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। योजना के तहत प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (III) के उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें भिवाड़ी क्लस्टर के आईटीआई संस्थानों के उन्नयन संबंधी प्रस्तावों के अनुमोदन के साथ-साथ योजना के आगामी चरणों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन किया जाएगा। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा के अनुसार योजना के तहत आईटीआई संस्थानों में आधुनिक मशीनरी, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पहल से प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक व उद्योगोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery