Saturday, July, 25,2026

पार्टनरशिप फर्म में किया करोड़ों की जमीन का घोटाला

जयपुर: जयपुर के सेज थाना क्षेत्र में करोड़ों की भूमि और पार्टनरशिप फर्म की संपत्तियों में कथित धोखाधड़ी, गबन और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। फर्म की 40% हिस्सेदार सुखबीर कौर की शिकायत पर पुलिस ने कांता बेदी, संतराम बेदी और कृष्ण कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर, आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए फर्म की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया और उनका अवैध विक्रय कर स्वयं को लाभतथा अन्य साझेदार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। शिकायतकर्ता सुखबीर कौर ने पुलिस को बताया कि वह ऋषभदेव फार्म्स एंड कॉलोनाइजर्स (एफआईआर में सुपर देव फार्म एंड कॉलोनाइजर्स का भी उल्लेख) पार्टनरशिप फर्म में 40% हिस्सेदारी रखती हैं, जबकि शेष 60% हिस्सेदारी कांता बेदी के पास है। शिकायत के अनुसार फर्म का गठन वर्ष 2008 में हुआ था और समय-समय पर साझेदार बदलते रहे। वर्ष 2010 के बाद फर्म में केवल दो साझेदार कांता बेदी (60%) और सुखबीर कौर (40%) शेष रह गए।

परिवाद में कहा गया है कि वर्ष 2008 से 2013 के बीच फर्म ने करीब 31 बीघा भूमि खरीदी थी। इनमें से लगभग 24 फार्म हाउस विभिन्न लोगों को बेचे गए, जबकि करीब 21 बीघा भूमि फर्म के पास शेष रही। आरोप है कि इसी भूमि और उससे जुड़े दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर आरोपियों ने संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर लिया और बिना सहमति के उनका विक्रय किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

एफआईआर के अनुसार पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी), 316 (2) तथा 61(2) सहित अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच, भूमि के स्वामित्व और कथित बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब उपलब्ध दस्तावेजों, पार्टनरशिप डीड, भूमि अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery