Saturday, July, 25,2026

बैंक में 1500 अकाउंट, 1100 के पैन कार्ड ही नहीं मिले

जैसलमेर: आयकर विभाग जोधपुर की 5 सदस्यीय विशेष टीम ने जैसलमेर में दी जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JCCB) की मुख्य शाखा में जांच की कार्रवाई की। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने बैंक के संदिग्ध खातों, जमा राशि और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाले। यह कार्रवाई बुधवार देर शाम तक जारी रही।

जानकारी के अनुसार टीम के लौटने के बाद गुरुवार को सामने आया कि बैंक में जांच के दौरान टीम को 1500 ऐसे अकाउंट मिले है, जिनमें से करीब 1100 खातों में पैन कार्ड लिंक नहीं पाया गया। आयकर विभाग ने बैंक प्रबंधन को एक महीने के भीतर ग्राहकों से पैन कार्ड लेकर अकांउट से अटैच करने का समय दिया है। ताकि वे विभाग की नजर में रहे।

दो लाख से अधिक के लेन-देन पर नजर

जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम ने 2 लाख रुपए और उससे अधिक राशि के बड़े वित्तीय लेन-देन की विस्तृत स्क्रूटनी की है। बैंक में अधिकांश खाते स्थानीय किसानों की योजना से जुड़े लाभार्थियों के हैं। इस कारण विभागीय टीम का मुख्य फोकस इस बात की जांच पर रहा कि इन खातों के जरिए किसी प्रकार का अघोषित लेन-देन या नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है।

एफडी को रिकॉर्ड में दर्शाने के निर्देश

जानकारी के अनुसार जांच के दौरान टीम को कुछ ऐसी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी मिली, जो बैंकिंग सिस्टम में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं हो रही थीं। इस पर आयकर विभाग ने बैंक प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसी सभी एफडी को नियमानुसार सिस्टम में शो किया जाए। आयकर विभाग की इस पड़ताल के बाद बैंक प्रबंधन अब आयकर विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बिना पैन वाले खातों का केवाईसी (KYC) पूर्ण कराने की तैयारी में जुट गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery