Wednesday, November, 04,2026

एआई खोलेगा प्राचीन पांडुलिपियों के रहस्य

जोधपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के शोधकर्ता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो धुंधली और क्षतिग्रस्त प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों को पढ़ने, समझने और संरक्षित करने में मदद करेगी। स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश मोहन जोशी के नेतृत्व में यह अनुसंधान हो रहा है। इसका उद्देश्य गणित, खगोलशास्त्र, चिकित्सा, दर्शन और विज्ञान से जुड़े प्राचीन ज्ञान को शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए सुलभ बनाना है। प्रस्तावित तकनीक देवनागरी, शारदा, ग्रंथ, नंदिनागरी, मोड़ी और तुलु-तिगलारी लिपियों के अनुरूप विकसित होगी। पांडुलिपि की भाषा, लेखन शैली और स्थिति के आधार पर अलग-अलग तकनीक अपनाई जाएगी।

अक्षर पहचान से अनुवाद तक

प्रणाली धुंधली छवियों में सुधार, हस्तलिखित अक्षरों की पहचान, शब्द विभाजन, लिप्यंतरण और अनुवाद में मदद करेगी। पहचाने गए पाठ की विश्वसनीयता भी बताई जाएगी, ताकि विशेषज्ञ उसकी पुष्टि कर सकें। मूल पांडुलिपि की प्रामाणिकता और संदर्भ सुरक्षित रखने पर भी ध्यान रहेगा।

ब्रह्मगुप्त के ग्रंथों का अध्ययन

डॉ. जोशी ब्रह्मगुप्त के ब्रह्मस्फुट सिद्धांत पर पृथुदक स्वामी की टीका और विश्वनाथ की सूर्यसिद्धांत संबंधी टीका का भी अध्ययन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल डिजिटलीकरण नहीं, बल्कि प्राचीन ज्ञान को पढ़ने और समझने योग्य बनाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery