Friday, January, 30,2026

ईडाणा माता ने किया अग्नि स्नान, 12 फीट ऊंची उठी लपटें

उदयपुर: उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर मलूंबर के ईडाणा गांव स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईडाणा माता मंदिर में करीब साढ़े दस माह बाद गुरुवार सुबह ईडाणा माता ने फिर अग्नि स्नान किया।

इसकी लपटें 12 फीट से ज्यादा ऊपर उठीं। वहां मौजूद भक्तों ने अग्नि स्नान के दर्शन कर स्वयं को भाग्यशाली माना और माता के जयकारे लगाए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर माताजी के अग्नि स्नान की जानकारी सामने आई तो बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि माता के प्रसन्न होने पर मंदिर में अग्नि प्रज्वलित होती है। इससे पहले माताजी ने 18 मार्च 2025 को अग्नि स्नान किया था।

अग्नि स्नान के दौरान मंदिर परिसर में जहां माता रानी विराजित हैं, वहां स्वयं अग्नि प्रज्वलित हुई। परंपरा के अनुसार अग्नि स्नान के समय समस्त सामग्री भस्म हो जाती है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से माताजी की प्रतिमा एवं आभूषणों को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती, जिसे श्रद्धालु माताजी की महिमा का प्रतीक मानते हैं।

अग्नि स्नान का कोई तय समय नहीं

माताजी के अग्नि स्नान का कोई दिन और समय तय नहीं होता है। मंदिर में अग्नि अपने आप ही जलती है और शांत भी अपने आप ही होती है। इस दौरान मंदिर में रखी माता की चुनरी, नारियल जल जाते हैं। माता रानी का यह अग्नि स्नान काफी बड़ा होता है, जिसके चलते कई बार नजदीक के पेड़ को भी नुकसान पहुंचता है। आज तक माता की मूर्ति पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

क्या है ईडाणा माता का 'अग्नि स्नान'?

मेवाड़ की महारानी मानी जाने वाली ईडाणा माता के बारे में यह मान्यता है कि जब माता प्रसन्न होती है तो वे स्वयं अग्नि प्रज्वलित कर स्नान करती हैं। इस अग्नि को कोई मनुष्य नहीं जलाता, बल्कि यह अपने आप माता की प्रतिमा के पास प्रकट होती है। भक्त माता को चुनरी और पोशाक चढ़ाते हैं। माना जाता है कि जब यह भार अधिक हो जाता है तो माता अग्नि स्नान के जरिए इन्हें भरम कर देती हैं। यह किसी रहस्य से कम नहीं है कि धधकती आग के बीच भी माता की मूर्ति और उनके आभूषणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery