Wednesday, November, 04,2026

किसानों-व्यापारियों को उपज व आढ़त राशि का इंतजार

हनुमानगढ़: जंक्शन धानमंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के कई महीने बीतने के बाद भी किसानों को उपज का पूरा भुगतान नहीं मिला है। वहीं, व्यापारियों की आढ़त भी अटकी हुई है। व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से दीपावली से पहले बकाया राशि का भुगतान करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

अप्रैल से 30 जून तक चली खरीद

व्यापारियों के अनुसार, अप्रैल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू हुई थी, जो 30 जून तक चली। जंक्शन मंडी में भारतीय खाद्य निगम, तिलम संघ और आरएसएफसीएससी ने किसानों से गेहूं खरीदा था। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी तिलम संघ के माध्यम से उपज बेचने वाले कई किसानों का भुगतान लंबित है। इसके चलते संबंधित व्यापारियों की आढ़त भी अटकी हुई है।

किसानों को खर्चों की चिंता

व्यापारियों ने बताया कि दीपावली नजदीक है। किसानों को घरेलू खर्च, बच्चों की स्कूल फीस, ऋण की किश्तें, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए राशि की जरूरत है। आगामी फसल के लिए खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने तथा खेतों में काम करने वाले मजदूरों को भुगतान करने के लिए भी उन्हें पैसों की आवश्यकता है।

आंदोलन की चेतावनी

एसडीएम कार्यालय के बाहर बकाया भुगतान को लेकर किसानों एवं व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने मांग की कि किसानों की बकाया राशि और व्यापारियों की आढ़त का भुगतान शीघ्र कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि भविष्य में किसान समर्थन मूल्य पर सरकारी एजेंसियों को फसल बेचने से भी परहेज कर सकते हैं।

तीनों एजेंसियों के भुगतान की स्थिति अलग-अलग

व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2026-27 में 'क' वर्ग दलालों के माध्यम से तिलम संघ और  आरएसएफसीएससी ने खरीद की थी। भारतीय खाद्य निगम सभी व्यापारियों की आढ़त चुका दिया है। तिलम संघ ने उन व्यापारियों को भुगतान किया है, जिनके माध्यम से गेहूं बेचने वाले किसानों की राशि बकाया नहीं है। वहीं, आरएसएफसीएससी ने उन व्यापारियों की आढ़त भी नहीं चुकाई, जिनके किसानों को भुगतान मिल चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery