Tuesday, November, 24,2026

चतुर्दशी पर मां करणी की ओरण परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु

बीकानेर: बीकानेर के देशनोक में मां करणी की ओरण परिक्रमा में सोमवार को चतुर्दशी के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे और मां करणी के दरबार में धोक लगाई। सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ लगातार बढ़ती गई। चतुर्दशी पर 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया गया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़े और माता के दर्शन किए।

इस बार परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को पहले के मुकाबले बेहतर सुविधाएं मिलीं। परिक्रमा मार्ग में आने वाली दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज बनने से आवागमन सुगम हुआ। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों और सेवादारों की ओर से परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह शिविर लगाए गए। इनमें पानी, चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। सेवादार पूरे उत्साह के साथ भक्तों की सेवा में जुटे रहे। मंदिर प्रशासन ने भी मंदिर परिसर में दर्शन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इंतजाम किए। भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए नोखा रोड, जेगला फांटा, बीकानेर रोड और नापासर रोड सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस जवान यातायात नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे।

प्रवेश व निकासी के अलग द्वार, 24 घंटे दर्शन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मां करणी मंदिर को 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रखा गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

परिक्रमा मार्ग में धूप-बत्ती जलाने तथा मदिरा की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध

ओरण की पवित्रता और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग में धूप-बत्ती जलाने तथा मदिरा की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध रखा गया। श्रद्धालुओं से नियमों की पालना करने और ओरण भूमि की मर्यादा एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

बदलाव: 25 से बढ़ाकर 125 फीट तक चौड़ा हो रहा परिक्रमा मार्ग

ओरण परिक्रमा मार्ग के विकास कार्यों में भी इस बार बदलाव नजर आया। पहले कई हिस्सों में सड़क की चौड़ाई करीब 25 फीट थी, जिसे बढ़ाकर 125 फीट तक किया जा रहा है। मार्ग चौड़ा करने का काम जारी है और 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। आगामी समय में पूरी परिक्रमा सड़क को 125 से 130 फीट तक चौड़ा करने की योजना है। इससे भविष्य में श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन में सुविधा मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery