Tuesday, June, 30,2026

2.29 करोड़ के क्रिप्टो फ्रॉड का पर्दाफाश, चार अरेस्ट

चूरू: जिले की दूधवाखारा थाना पुलिस ने 2.29 करोड़ रुपए के यूएसडीटी आधारित क्रिप्टो साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए तकनीकी विशेषज्ञ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में साइबर सेल के तकनीकी इनपुट से अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से सक्रिय रहकर बिनांस (Bi-nance) और टरोन लिंक ( Tron Link) जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर अवैध लेन- देन करते थे। म्यूल अकाउंट्स के जरिए क्रिप्टो करेंसी को भारतीय मुद्रा में बदलकर एटीएम और चेक के माध्यम से नकदी निकाली जाती थी। पुलिस ने भवानी सिंह निवासी चकलोई, बणीरोटान, थाना दूधवाखारा, मनीष मेघवाल निवासी चकलोई, बणीरोटान, थाना दूधवाखारा, संजय सिंह निवासी चकलोई, बणीरोटान, थाना दूधवाखारा तथा तकनीकी विशेषज्ञ दीपांशु निवासी बास मुन्नी, थाना राजगढ़, हाल पुनिया कॉलोनी, कोतवाली चूरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक माह में 2.29 करोड़ रुपए के अवैध डिजिटल ट्रांजेक्शन कर पश्चिम बंगाल भाग गए थे। वापस चूरू लौटते ही घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery