Thursday, June, 26,2025

महिला पुलिसकर्मी पर DSP के हाथ उठाने का वीडियो निकला झूठा

चूरू: जिले के एक उप पुलिस अधीक्षक द्वारा एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार और हाथ उठाने का वीडियो झूठा निकला। इसको लेकर पुलिस ने वीडियो में काट छांट कर शेयर करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, सोमवार को चूरू कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान मौके पर उपस्थित डीएसपी सुनील झाझड़िया ने एक महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने और हाथ उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसको लेकर थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि वीडियो में काट-छांट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है। इस संबंध में झूठा वीडियो शेयर करने व चलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे 'वर्दी का दुरुपयोग' करार देते हुए DSP के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार में पुलिस अधिकारी ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने DSP सुनील झाझड़िया के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और इसे महिलाओं के प्रति अपमान बताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery