Monday, August, 03,2026

50 करोड़ की अफगान हेरोइन, 11 विदेशी पिस्टल बरामद

बीकानेर: स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारत में नशा और हथियार पहुंचाने की साजिश को बीकानेर पुलिस ने नाकाम कर दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में चलाए गए 'ऑपरेशन शॉक वेव' के तहत पुलिस ने करीब 10 किलोग्राम 999 मार्का अफगान हेरोइन, 11 विदेशी पिस्टल, 22 मैगजीन, 100 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की।

जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाली जिले के जैतारण निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ड्रॉप के जरिए सीमा क्षेत्र में पहुंचाई गई थी, जिसे आरोपी आगे सप्लाई करने वाला था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में डीएसटी और खाजूवाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर यह कार्रवाई की। बरामद हथियारों में तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्टल, ग्लॉक पिस्टल और स्टार मार्क 30 बोर पिस्टल शामिल हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अब सीमा पार के तस्करी नेटवर्क और ड्रोन सप्लाई चेन से जुड़े संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery