Tuesday, November, 25,2025

बड़े भाई को छोटे भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटा, मौत

बांसवाड़ा: कलिंजरा थाना इलाके की पाटन ग्राम पंचायत के शंभूपुरा गांव में सोमवार रात को चार भाइयों ने मिलकर लाठियों और कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। युवक की 2 पत्नी हैं। उनका आरोप है कि चारों छोटे भाई उनके पति को चर्च में पादरी के पास ले जाने का दबाव बना रहे थे। वह नहीं माने तो एक साथ हमला कर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि गांव में चर्च ही नहीं है। कलिंजरा थाने के सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात को शंभूपुरा में मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे। वहां कालू सोलंकी भील (35) पुत्र लक्ष्मण घायल अवस्था में मिला। उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीआई ने बताया कि ये 6 भाइयों का परिवार है। इनमें सबसे बड़ा भाई कालू और दूसरे नंबर का कमलेश सोलंकी भील एक पक्ष हैं। वहीं, चारों छोटे भाई विनोद, राकेश, रविंद्र और दीतेश सोलंकी भील दूसरा पक्ष है। इनके बीच विवाद हुआ था। विवाद की क्या वजह रही, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि दीपावली पर इन भाइयों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद सोमवार रात यह घटना हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। ऐहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस जाब्ता लगाया गया है। कमलेश ने अपने चारों छोटे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery