Tuesday, November, 17,2026

ब्लास्ट के 13 दिन बाद घटनास्थल के पास मिले टाइमर लगे दो बम

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर): अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 3 नवंबर को हुए विस्फोट के मामले में सोमवार को जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली। पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रामसिंहपुर स्टेशन के पास पीर की मजार के नजदीक रेलवे ट्रैक से 10 से 20 मीटर दूर टाइमर लगे दो संदिग्ध बम बरामद किए गए। इनमें एक बम सक्रिय अवस्था में था, जबकि दूसरा क्षतिग्रस्त मिला। सूचना पर बम निरोधक दस्ते, एफएसएल और बीकानेर से डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। अनूपगढ़-सूरतगढ़ पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद बीडीएस ने सक्रिय बम को भी सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। रेलवे ट्रैक के पास सक्रिय बम मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है।

सीन रीक्रिएट में आरोपियों ने बताई जगह

जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी सोमवार को गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्र को लेकर घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट और मौका तस्दीक के लिए पहुंचे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 6 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को इस क्षेत्र में आए थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास विस्फोटक उपकरण छिपाकर स्खे थे। उनकी निशानदेही पर रामसिंहपुर स्टेशन से करीब 300 मीटर दूर मजार के पास दोनों संदिग्ध बम मिले। ये आईईडी जैसे उपकरण से जुड़े हुए थे। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई। आरोपियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर दूसरी वारदात की तैयारी के तहत मजार के पास यह दोनों बम छिपाए थे।

3 नवंबर को हुआ था विस्फोट

गांव 50 जीबी के पास 3 नवंबर की रात रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट हुआ था। धमाके से दो स्लीपर टूट गए थे। आसपास के स्लीपरों के लॉक क्षतिग्रस्त हुए और पटरियों के बीच गड्डा हो गया था। विस्फोट से करीब आधा घंटे पहले पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरी थी। इस मामले में एटीएस ने 14 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर से महकदीप कौर और देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

पाक कनेक्शन की भी जांच

जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में महिला के सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे एजेंट के संपर्क में आने और उसके निर्देश पर वारदात करने की आशंका जताई गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने पहले किन स्थानों पर विस्फोट के प्रयास किए और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

सुरक्षा और जांच के अहम तथ्य

  • 3 नवंबर: गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट।
  • 14 नवंबरः गुरदासपुर से महकदीप कौर और देवेंद्र गिरफ्तार।
  • 16 नवंबर: आरोपियों की निशानदेही पर दो संदिग्ध बम बरामद।
  • एक बम सक्रिय, दूसरा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला।
  • पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद बीडीएस ने सक्रिय बम निष्क्रिय किया।
  • जांच में पाकिस्तान में बैठे संभावित हैंडलर की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery