Tuesday, November, 17,2026

अब अजमेर में तीन झीलें और लैपर्ड सफारी बनेंगी आकर्षण: देवनानी

अजमेर: अजमेर आने वाले पर्यटकों को अब शहर घूमने के लिए कम से कम दो दिन का समय निकालना होगा। तीन झीलें, लैपर्ड सफारी, ऐतिहासिक तारागढ़ और नए पर्यटन स्थल शहर को नई पहचान देंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पत्रकारों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अजमेर में 40 से अधिक विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है और अधिकांश कार्य इसी वर्ष पूरे होने की उम्मीद है। देवनानी ने बताया कि शहर में 177 करोड़ रुपए के सड़क विकास कार्य स्वीकृत हैं।

इनमें 107 करोड़ के काम पूरे हो चुके हैं, जबकि 42 करोड़ के कार्य प्रगतिरत हैं। पेयजल समस्या के समाधान के लिए अमृत योजना के तहत 270 करोड़ रुपए की योजना के टेंडर हो चुके हैं। जल निकासी के लिए 78 करोड़ रुपए के काम भी कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 240 करोड़ रुपए से सात मंजिला अस्पताल और कोटड़ा में 30 करोड़ रुपए से सैटेलाइट अस्पताल बनाया जा रहा है। हाथीखेड़ा में 20 करोड़ रुपए की लागत से बालिका सैनिक स्कूल विकसित हो रहा है, जहां पहले साल 200 बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा। माकड़वाली में 12 करोड़ रुपए से 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला मल्टीपर्पज स्टेडियम, 28 करोड़ रुपए से कन्वेंशन सेंटर और पंचशील में 42 करोड़ रुपए से साइंस पार्क बनाया जा रहा है। पर्यटन विकास के तहत तारागढ़ को म्यूजियम और अन्य सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery