Sunday, April, 06,2025

अब 'वरुण सागर' के नाम से जानी जाएगी 'फाय सागर झील'

अजमेर : शहर की प्रमुख झील फॉय सागर का नाम अब बदल दिया गया है। अब यह झील वरुण सागर के नाम से जानी जाएगी। इसको लेकर बुधवार को नगर निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने झील का नाम बदलने के लिए प्रयास किए थे। बता दें कि अब तक यह झील अंग्रेज अफसर सर फॉय के नाम से थी, लेकिन अब यह वरुण सागर के नाम से जानी जाएगी।

देवनानी ने बताया कि देश की आजादी के बाद भी अजमेर में कई स्थानों के नाम गुलामी के प्रतीक बने हुए थे। । ये गुलामी के प्रतीक कचोटते भी थे, लेकिन हम इनके नामों को नहीं बदल पाए। फॉय सागर नाम अंग्रेज हुकूमत के समय इंजीनियर रहे सर फॉय के नाम पर रखा गया था। इस बात को 132 वर्ष हो चुके हैं। झील से शहर और रेलवे को जलापूर्ति हुआ करती थी। आजादी के बाद भी यह फॉय सागर नाम गुलामी के प्रतीक के रूप में नजर आता था। लिहाजा झील का नाम बदल कर जल के देवता भगवान वरुण के नाम से रखा गया है। धीरे-धीरे झील के आसपास वरुण देवता की मूर्ति और घाट भी बनाए जाएंगे। जहां लोग बैठकर विधिवत पूजा अर्चना कर सकें। उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में झील के जल की पूजा करते हैं। वहीं, एक दिन पहले ही किंग एडवर्ड मेमोरियल भवन का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया था।

देवनानी ने पुष्कर में की पूजा अर्चना

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रयागराज महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम घाट पर माघ एकादशी पर मां गंगा की पूजा अर्चना व पवित्र स्नान के बाद बुधवार को माघ पूर्णिमा पर पुष्कर सरोवर में पूजा अर्चना कर ब्रह्मा जी के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर पावन और सनातन संस्कृति के अनुरूप देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। देवनानी ने एकादशी पर प्रयागराज में स्थापित मंदिरों के दर्शन कर वहां मौजूद संतों का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने बुधवार को माधी पूर्णिमा पर पुष्कर में भी पूजा अर्चना व स्नान के बाद संतों से आशीर्वाद लिया।

एलिवेटेड रोड का नाम होगा रामसेतु

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने बताया कि अजमेर में बने एलिवेटेड रोड का नाम भी राम सेतु करने का विचार किया गया है। पिछले दिनों खादिम होटल का नाम भी बदलकर होटल अजयमेरु किया गया है। उन्होंने बताया कि कोटड़ा में तेलंगाना हाउस बनना प्रस्तावित था, उसे भी रिहायशी क्षेत्र से हटा दिया गया है। अजमेर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अजमेर में साइंस पार्क, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, आईटी पार्क आदि विकास कार्य अजमेर में होने हैं। अजमेर को पर्यटन स्थली के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery