Sunday, September, 20,2026

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कला, आस्था और विरासत का अनूठा संगम

जयपुर: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जब पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में रंगा हुआ है, वहीं जयपुर में कला के माध्यम से उनकी भक्ति और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने की अनूठी पहल की गई है। आईसीए गैलरी एवं दर्शनम की ओर से शनिवार, 22 अगस्त से ‘पिछवाई थ्रू द एजेज़: आर्ट एंड वर्शिप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष प्रदर्शनी 200 वर्ष से अधिक पुरानी दुर्लभ पिछवाई कलाकृतियों के माध्यम से श्रीनाथजी की भक्ति, नाथद्वारा की परंपरा और राजस्थान की समृद्ध चित्रकला विरासत को एक साथ प्रस्तुत कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वृंदावन स्थित श्री राधा रमण मंदिर के प्रसिद्ध आचार्य वैष्णवाचार्य अभिनव गोस्वामी महाराज, आम्रपाली के को-फाउंडर राजीव अरोड़ा, आर्ट हिस्टोरीयन मिशेल क्राइट्स सहित आइसीए से विजेंद्र बंसल व अभिनव बंसल एवम अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में मिशेल क्राइट्स और विजेंद्र बंसल के दुर्लभ एवं संरक्षित संग्रह से लगभग 70 चुनिंदा कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें शामिल कई ऐतिहासिक चित्र 200 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जिन्हें लंबे समय से सावधानीपूर्वक संग्रहित और संरक्षित किया गया है। ये कलाकृतियां पिछवाई की प्रामाणिक कला परंपरा, बारीक चित्रांकन और सदियों पुराने शिल्प कौशल की झलक प्रस्तुत करती हैं।

प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें पिछवाई कला के साथ राजस्थान की विभिन्न पारंपरिक चित्र शैलियों का सुंदर प्रभाव भी देखने को मिलता है। कलाकृतियों में बूंदी, किशनगढ़, कोटा और रूपनगढ़ शैलियों की विशिष्ट विशेषताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही हस्त कढ़ाई, ज़रदोज़ी, वॉश और समकालीन तकनीकों का प्रयोग इन कलाकृतियों को एक अलग पहचान देता है। इन सभी आर्टवर्क्स में वास्तविक सोने और चांदी के काम के साथ प्राकृतिक एवं पारंपरिक पत्थर के रंगों का प्रयोग किया गया है। बारीक रेखांकन, खूबसूरत रंगों और पारंपरिक अलंकरण से सजी ये कलाकृतियां पिछवाई को केवल एक धार्मिक कला के रूप में नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रस्तुत करती हैं। प्रदर्शनी 10 सितंबर तक कला प्रेमियों, संग्रहकर्ताओं और कला के प्रति रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery