Sunday, September, 20,2026

राजस्थानी संस्कृति, त्योहार और कला का मनाया ‘जश्न’

जयपुर: सोने-चांदी से सजी पौशाके और साड़ियां, चांदी के महिम काम से सजे लकड़ी की कारीगरी, जोधपुर की प्रसिद्ध मोजड़ियां व असली कुंदन मीना चांदी सोने जड़उ सजे आभूषण देखने जयपुर के शॉपिंग लवर्स का तांता लगा रहा। मौका था ‘जश्न वेडिंग और लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ के शनिवार को वैशाली नगर स्थित केसरी बाग में आरंभ का। 19 और 20 सितंबर को हो रही दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक जश्न की हर्षिका राणावत और चिरिया की कल्पना राणावत भी मौजूद रही। 

कार्यक्रम में सबसे खास रहा राजस्थानी संस्कृति और विरासत के प्रति समर्पण। जहां राजस्थान के विभिन्न रंगों को एक ही छत के नीचे डिस्प्ले किया गया। जिसमें राजपूती शान चांदी की मयानों में सजी कटारे और तलवारे, राजस्थान के सुप्रसिद्ध हैंडलूम, राजपूती चूड़े, बन्ना की शादी कि मेवाड़ी पाग और सोने के काम से बनी तुराकी लंगी जैसे नायाब हस्तनिर्मित कलाकृति देखने को मिली। 

विभिन्न अंचलों की कम चर्चित और विलुप्त होती कला, शिल्प एवं परंपराओं को सामने लाने का विशेष प्रयास किया गया है। एग्जीबिशन में राजस्थान के पारंपरिक रंग, वस्त्र, हस्तशिल्प और कलात्मक अभिव्यक्तियों के साथ-साथ राजस्थानी दूल्हा-दुल्हन की पारंपरिक वेशभूषा, विवाह की सदियों पुरानी रस्में, उत्सव और लोक कार्यक्रम परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।आयोजकों के अनुसार, ‘जश्न’ के माध्यम से राजस्थान की मेवाड़ी ख़ूबसूरती और राजपूती संस्कृति की एक खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। साथ राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से कारीगर, डिज़ाइनर और आर्टिस्ट्स एक ही छत के नीचे संस्कृति, शिल्प और वैवाहिक परंपराओं का एक विशेष संगम प्रस्तुत करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery