Tuesday, August, 12,2025

यमुना जल को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल के 'भागीरथी' प्रयास

जयपुर: यमुना जल समझौते के तहत अब चूरू, सीकर और झुंझुनूं जैसे शुष्क क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई के लिए यमुना नदी से जल लाने के कार्य को राज्य सरकार मिशन मोड में अंजाम दे रही है। शेखावाटी क्षेत्र के लिए सरकार की यह योजना एक 'भागीरथी' प्रयास साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना बेसिन में बन रहे रेणुकाजी (हिमाचल प्रदेश) और लखवार (उत्तराखंड) बांधों के निर्माण हेतु राज्य की हिस्सेदारी से 95 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से बांध निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में तीन प्रमुख बांध रेणुकाजी, लखवार और किसाऊ निर्माणाधीन हैं।

इनमें से दो परियोजनाएं सक्रिय रूप से निर्माण के दौर में हैं। इनकी कुल लागत 11,320.46 करोड़ रुपए है, जिसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 215.66 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। राज्य सरकार ने इसी के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 95 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

जल सुरक्षा में मील का पत्थर

राज्य सरकार ने यमुना जल परियोजना को मिशन मोड में लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल संसाधनों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में जल परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यमुना जल योजना चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए स्थायी समाधान लेकर आएगी, जिससे वर्षभर पेयजल और सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। गौरतलब है कि मौजूदा सरकार के गठन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार के साथ एमओयू कर यमुना जल परियोजना को मूर्त रूप दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery