Friday, October, 02,2026

एक हजार लोगों तक पहुंचाया स्वच्छता व नशा मुक्ति का संदेश

जयपुर: सेंट जेवियर्स कॉलेज जयपुर की एनएसएस इकाइयों की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़े में 'नशा मुक्त युवा, स्वच्छ समाज, विकसित भारत' विषय पर 263 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 1000 से अधिक लोगों तक स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया। पखवाड़े का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. निशा यादव ने फादर जॉन रवि एसजे, रेक्टर एवं प्रबंधक, उप प्राचार्य फादर लियो अरोकिया राज एसजे और डॉ. रणजीत कौर की मौजूदगी में किया। कॉलेज का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नशा मुक्त युवा 100 दिवसीय संकल्प अभियान के लिए राजस्थान के 20 संस्थानों में हुआ।

एनएसएस युवा अधिकारी करिश्मा टाक ने अभियान की शुरुआत कराई। इस दौरान युवा संवाद, नशा मुक्ति शपथ, हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला आयोजित हुई। कॉलेज को एनएसएस इंडिया के वीडियो में भी स्थान मिला, जिसे प्रधानमंत्री के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया गया। पखवाड़े में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, माय भारत ओरिएंटेशन, श्रमदान, राजस्थान विधानसभा भ्रमण और रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. रितु मेहरा, निदेशक आउटरीच एवं प्रोग्रेशन एवं एनएसएस समन्वयक ने किया। कार्यक्रम अधिकारी अनीषा जैन और विजय कुमार त्रिपाठी ने सहयोग किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery