Monday, August, 03,2026

हर मोर्चे पर विफल, विधानसभा सत्र में हर मुद्दे पर घेरेंगे: पायलट

जयपुर: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। पायलट ने कह कि करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। जयपुर स्थित अपने आवास पर शनिवार को मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन उनका असर धरातल पर कहीं नजर नहीं आता। सुशासन, कानून-व्यवस्था और ग्रामीण विकास जैसे मोचों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी। निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार हार के डर से चुनाव टाल रही थी, लेकिन हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उसे मजबूरन चुनाव कराने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के जनादेश से घबराई हुई है।

छात्रसंघ चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं, कुछ छात्रों को पानी की टंकी पर चढ़ने तक के लिए मजबूर होना पड़ा, फिर भी सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग दोहराई। राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर पायलट ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और सरकार उनके सवालों से बचने के लिए नोटिस का सहारा ले रही है। पायलट ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस न तो ऐसे नोटिस से डरेगी और ना ही जनता के मुद्दे उठाना छोड़ेगी।

कानून बनाने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता

 प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश और एंटी-चीटिंग कानून पर पायलट ने कहा कि केवल वीडियो जारी करने या कानून बनाने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रथान के इस्तीफे के बाद संसद में भाजपा सांसदों की ओर से किए गए स्वागत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों की आत्महत्याओं और देशव्यापी विरोध के बाद इस्तीफा हुआ, फिर भी भाजपा ने इसे उपलब्धि की तरह पेश किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery