Monday, September, 21,2026

सपनों का घर हो या जमीन में निवेश, एक मंच पर मिलेंगे कई विकल्प

जयपुर: घर खरीदने, जमीन लेने या प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए जयपुर में शनिवार से दो दिवसीय 'सच बेधड़क प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो' शुरू होगा। 19 और 20 सितंबर को एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में अलग-अलग प्रोजेक्ट, लोकेशन और प्रॉपर्टी से जुड़े विकल्पों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। 'सच बेधड़क' की ओर से पहली बार आयोजित किए जा रहे इस एक्सपो में प्रमुख बिल्डर्स, डेवलपर्स और प्रॉपर्टी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध कराना है।

सुबह 11 बजे गणेश पूजन से होगी शुरुआत

एक्सपो का शुभारंभ 19 सितंबर को सुबह 11 बजे गणेश पूजन और फीता काटकर विधिवत रूप से किया जाएगा शुभारंभकार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, महंत कैलाश शर्मा, आर्किटेक्ट ज्ञानेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी मोहन सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, एलएसजी सचिव रवि जैन, जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, डीएलबी निदेशक प्रतीक जुईकर, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के सचिव गोपाल सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अशोक सिंह, पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय सिंह, एसपी अजय कुमार, डीसीपी रंजीता शर्मा, एडीसीपी पारस जैन, ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल और अनूप भारद्वाज सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।

साइट विजिट की सुविधा, आगंतुकों का प्रवेश निशुल्क

  • एक्सपो में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स के संबंध में जानकारी लेने का अवसर मिलेगा।
  • प्रोजेक्ट की लोकेशन, उपलब्ध सुविधाओं और निवेश से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित प्रतिनिधियों से बातचीत की जा सकेगी।
  • आयोजन में साइट विजिट की सुविधा भी रखी गई है, जिससे इच्छुक लोग संबंधित प्रोजेक्ट को मौके पर जाकर देख सकेंगे।
  • आगंतुकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर वैलेट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रमुख संस्थान-कंपनियां लेंगी हिस्सा

आयोजन में केजीके रियल्टी, द हाउस ऑफ शुभाशीष, नेचर होम्स एंड स्पेसेज, अक्षत, मंगलम, ओके प्लस बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, समन्वय, इम्पीरियल होम्स, त्रिमूर्ति, विराट ग्रुप, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, वीजी ग्रुप, जयपुर विकास प्राधिकरण, आशीष ग्रुप, संजीवनी बिल्डहोम, पृथ्वी, आशादीप और टर्बन ग्रुप समेत प्रॉपर्टी क्षेत्र से जुड़े कई संस्थान और कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। दो दिन के इस आयोजन में प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए विभिन्न विकल्पों को एक साथ देखने और संबंधित प्रतिनिधियों से जानकारी लेने का अवसर रहेगा। एक्सपो 19 और 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आयोजित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery