Monday, September, 21,2026

दो दिवसीय 'सच बेधड़क प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो-2026' का भव्य समापन

दुपट्टा ओढ़ाकर और फलदार पौधे भेंटकर स्वागत किया गया। सच बेधड़क न्यूज चैनल की बिजनेस एवं ब्रांडिंग हेड आस्था मेहंदीस्ता ने आभार जताया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एवसपो का निरीक्षण किया और इसे रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। समापन समारोह में पवन अरोड़ा ने कहा कि प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो केवल प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का मंच नहीं, बल्कि राजस्थान के आर्थिक विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को मजबूत करने की पहल है।

सच बेधड़क प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो-2026' का उद्देश्य केवल प्रॉपर्टी खरीदने बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प में निजी क्षेत्र की भागीदारी को मजबूत करना भी है। राजस्थान को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मीडिया, उद्योग, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया की जिम्मेदारी सामाजिक सरोकारों और खबरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यापार, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में भी उसकी भूमिका है। रियल एस्टेट के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र भी विकसित राजस्थान की मजबूत नींव तैयार करेंगे। एक्सपो के जरिए लोगों को प्रॉपर्टी और निवेश के विभिन्न विकल्प एक मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। 'सच बेधड़क' भविष्य में भी राजस्थान के विकास से जुड़ी सकारात्मक पहलों को मंच देता रहेगा। - पवन अरोड़ा, सीएमडी, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप

जयपुर की पहचान देश-दुनिया में एक ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में है। इसलिए शहर का विस्तार आधुनिक सुविधाओं के साथ हो, लेकिन उसकी विरासत और पहचान भी सुरक्षित रहे। 'विकास भी और विरासत भी' का मंत्र जयपुर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। वर्ष 2027 में जयपुर के 300 वर्ष पूरे हो जाएंगे। आने वाले वर्षों की जरूरतों के अनुरूप मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना जरूरी है। सरकार बिल्डर्स, डेवलपर्स और आर्किटेक्ट्स को हरसंभव सहयोग देगी। पहली बार किसी न्यूज चैनल ने इस स्तर पर ऐसा भव्य आयोजन किया है। एक्सपो बेहद भव्य और ग्लैमरस रहा, जिसने रियल एस्टेट और बिजनेस कम्युनिटी को एक मंच पर जोड़ा। जयपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों से बातचीत और उनके विचार जानने का यह शानदार अवसर रहा। 'सच बेधड़क' की यह पहल एक नया बेंचमार्क स्थापित करती है। सफल आयोजन और जयपुर की प्रगति व विकास को मजबूत करने की दिशा में प्रयासों के लिए सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा और पूरी टीम को शुभकामनाएं। 
दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery