Monday, September, 21,2026

राजस्थान में रियल एस्टेट का भविष्य उज्ज्वलः खर्रा

जयपुर: यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को भारत में पहली बार रेरा यानी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का एक कार्यक्रम हुआ। रेरा दिवस के मौके पर 'राजस्थान रेरा-अब तक का सफर और भविष्य की तैयारी' विषय पर केंद्रित इस आयोजन में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने रेरा की नई वेबसाइट 'राज रेरा 2.0' का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नगरीय विकास के क्षेत्र में प्रभावी प्रयास कर रही है। साथ ही, रेरा बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन चुका है। रेरा की पारदर्शी कार्यप्रणाली के चलते न केवल स्थानीय नागरिक, बल्कि प्रवासी भारतीय भी राजस्थान के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश कर रहे हैं।

ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस को प्रोत्साहन

इस अवसर पर रेरा अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने कहा कि रेरा सतत विकास की दिशा में ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस और ग्रीन सर्टिफिकेशन को प्रोत्साहित कर रहा है। प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि रेरा एक्ट घर खरीदारों के हितों की रक्षा करता है। इस दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन भी किया गया। इनमें प्रमोटर्स, रेरा अधिकारी, आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स व राज्य सरकार के वरिष्ठ कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रेरा सदस्य सुधीर कुमार शर्मा, न्यायिक सदस्य युधिष्ठिर शर्मा, जेडीए आयुक्त आनंदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery