Friday, September, 18,2026

293 निकायों में बहुकोणीय मुकाबला, 12 में 1 प्रत्याशी

जयपुर: पार्षद चुनाव के बाद अब राजस्थान के 305 नगरीय निकायों में मेयर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन के आंकड़ों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 989 पर्चे दाखिल हुए, जिनमें जांच के बाद 872 वैध पाए गए। 12 निकायों में फिलहाल एक-एक प्रत्याशी मैदान में है, जबकि शेष 293 निकायों में मुकाबला बहुकोणीय है। नाम वापसी के बाद तस्वीर और साफ होगी। मतदान 21 सितंबर को होना है। इन 12 निकायों में 11 जगह भाजपा और एक जगह कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन किया है।

नाम वापसी के बाद यहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन सकती है। दूसरी ओर, अधिकांश निकायों में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस तक सीमित नहीं है। टिकट से वंचित बागी और निर्दलीय पार्षद कई जगह अध्यक्ष पद के चुनाव का गणित प्रभावित कर रहे हैं। पार्षद चुनाव में भाजपा ने 4,179, कांग्रेस ने 3,613 और निर्दलीयों ने 2,273 वार्ड जीते हैं। ऐसे में जिन निकायों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, वहां निर्दलीय पार्षदों का समर्थन अध्यक्ष पद के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों से संपर्क साध रहे हैं। अजमेर, पाली, अलवर और भरतपुर में बहुमत का गणित स्पष्ट नहीं होने से जोड़-तोड़ और मान मनुहार का दौर तेज है। भरतपुर में 65 में से 36 वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए हैं, जिससे यहां अध्यक्ष पद का समीकरण खासा अलग है।

अजमेर में 11 निर्दलीय अहम

अजमेर में कांग्रेस 37 वार्ड के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही, जबकि भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिलीं। भाजपा ने अनामिका शर्मा और कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को प्रत्याशी बनाया है। दोनों दलों के पास बहुमत नहीं होने से निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अलवर में निर्दलीयों के समर्थन का दावा

अलवर नगर निगम में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। भाजपा ने सुमनलता अग्रवाल को मेयर प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की और से निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया है। ऐसे में अंतिम समीकरण मतदान के दिन तक बदल सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने कमलेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

भीलवाड़ा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत

भीलवाड़ा में भाजपा ने 70 में से 45 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस को 10 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिलीं। भाजपा ने जसवंत कंवर को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। यहां स्पष्ट बहुमत होने से मुकाबले का गणित अन्य निकायों से अलग है।

पाली में भी निर्दलीयों पर नजर

पाली में कांग्रेस ने 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीयों ने 15 वार्ड जीते। कांग्रेस ने सुमित्रा जैन को प्रत्याशी बनाया है। बहुमत के लिए समर्थन की जरूरत के चलते दोनों प्रमुख दलों की नजर निर्दलीयों पर है।

उदयपुर में सिंघवी ने भरा नामांकन

उदयपुर में भाजपा ने 53 वार्ड जीते हैं। मेयर पद के लिए पार्टी में कई नामों पर रायशुमारी हुई और अंततः पारस सिंघवी का नाम सामने आया। अब भाजपा के भीतर बोर्ड गठन की रणनीति पर फोकस है।

बीकानेर में बगावत ने बढ़ाई चुनौती

बीकानेर में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अनिल कल्ला के सामने पार्टी पार्षद नवरतन डागा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के 42 वार्ड जीतने के बावजूद यह मुकाबला रोचक हो गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery