Saturday, August, 01,2026

फर्जी खेल प्रमाण-पत्र मामले में पूर्व ताइक्वांडो अकादमी संचालक अरेस्ट

जयपुर: एसओजी ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में फर्जी खेल सर्टिफिकेट मामले में पूर्व ताइक्वांडो अकादमी संचालक बालकंवर सैनी (33) निवासी लालचंदपुरा खोराबीसल को गिरफ्तार किया है। फर्जी सर्टिफिकेट के एवज में आरोपी ने हजारों रुपए प्रति कैंडिडेट वसूले थे।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि साल 2021-22 की थर्ड ग्रेड टीचर (लेवल-1) भर्ती परीक्षा में खेल कोटे के तहत फेक ताइक्वांडो सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी दिलाने के मामले में कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि साल 2017 में आरोपी बालकंवर सैनी खुद ताइक्वांडो अकादमी संचालित करता था। अकादमी के बचे हुए हस्ताक्षरित खाली प्रमाण-पत्रों को अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया गया, जिनसे फेक सर्टिफिकेट तैयार किए गए। आरोपी के पास कॉम्पिटिशन एग्जाम के बाद 4 हस्ताक्षरित खाली प्रमाण-पत्र रह गए थे। इन्हें पूर्व गिरफ्तार आरोपी विष्णु भाखड़ीवाल और कप्तान सिंह ने हासिल कर फेक सर्टिफिकेट तैयार किए। इन प्रमाण-पत्रों के बदले करीब 60 हजार रुपए वसूले गए, जिसमें से करीब 20 हजार रुपए बालकंवर सैनी को दिए गए।

पटवार भर्तीः डमी अभ्यर्थी मामले में महिला गिरफ्तार

इधर, पटवार भर्ती परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित हुई 10 हजार रुपए की इनामी चुकी बाई को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी जगह डमी अभ्यर्थी छम्मी बाई को बैठाकर परीक्षा दिलाई थी। जांच में सामने आया कि डमी अभ्यर्थी को 5 लाख रुपए दिए गए थे। आरोपी का पटवारी पद पर चयन होकर भरतपुर में पदस्थापन हुआ था। मामले में छम्मी बाई को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। चुकी बाई 18 माह से फरार थी, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery