Thursday, June, 18,2026

छह प्रमुख मांगों को लेकर होगी आम सभा सफाई कर्मियों का आंदोलन आज से

जयपुर: सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरोध में संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने 18 जून से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि जयपुर सहित पूरे राजस्थान से सफाई कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि आंदोलन में भाग लेंगे। डंडोरिया ने बताया कि संघ की ओर से मांगों को लेकर 3 जून को स्वायत्त शासन मंत्री, 11 जून को प्रमुख शासन सचिव एवं निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग तथा 15 जून को 24 घंटे का अंतिम ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन का निर्णय लिया गया है। डंडोरिया ने बताया कि 18 जून को सुबह 11 बजे लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय में प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों की आम सभा आयोजित की जाएगी। इसमें आगे की आंदोलनात्मक रणनीति पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

संघ की प्रमुख मांगों में परंपरागत रूप से सफाई कार्य करने वाले लोगों को भर्ती में प्राथमिकता देना, न्यायालय में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों को नियुक्ति देना, ठेका प्रथा समाप्त करना तथा भर्ती कर्मचारियों को प्रथम वर्ष अर्धकुशल और द्वितीय वर्ष कुशल मानते हुए स्थायी करना शामिल है। इसके अलावा वर्तमान और पूर्व में ठेके पर कार्य कर चुके कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता देने तथा यूनियन के साथ हुए समझौते के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery