Wednesday, November, 04,2026

27 जिलों के 1.06 करोड़ मतदाता चुनेंगे पंचायतों की सरकार

जयपुर: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश के 27 जिलों के 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति के कुल 2496 वाडों के लिए 9094 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें जिला परिषद सदस्य पद के 1305 और पंचायत समिति सदस्य पद के 7789 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के लिए प्रदेशभर में 11 हजार 869 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस चरण में 116 पंचायत समितियां और 3716 ग्राम पंचायतें चुनावी प्रक्रिया के दायरे में हैं।

ग्राम पंचायतों के 34 हजार 218 वाडों में भी चुनाव होंगे। कुल मतदाताओं में 55 लाख 48 हजार 472 पुरुष, 51 लाख 33 हजार 51 महिलाएं और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से करीब 4.15 लाख अधिक है। अब तक दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है। मतदान कुल चार चरणों में होगा। पंच-सरपंच के परिणाम मतदान के तुरंत बाद जारी किए जा रहे हैं। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।

भवानी निकेतन से आज रवाना होंगे मतदान दल

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने रविवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का दौरा कर मतदान दलों की रवानगी और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अंतिम प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री वितरण, वाहन पार्किंग और मतदान दलों की सुविधाओं का निरीक्षण किया। संदेश नायक ने बताया कि मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सोमवार को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, बैलेट पेपर और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दलों को निर्वाचन सामग्री के साथ खाना किया जाएगा।

जयपुर में पांच पंचायत समितियों के 442 केंद्रों पर होगी वोटिंग

जयपुर जिले में जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37 तक और चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी एवं सांगानेर पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष, 1 लाख 81 हजार 609 महिलाएं और एक अन्य मतदाता शामिल हैं। पांचों पंचायत समितियों में कुल 77 पंचायत समिति वार्ड और 133 ग्राम पंचायतें शामिल है। इनके लिए 442 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चाकसू में 93, कोटखावदा में 82, माथोराजपुरा में 93, फागी में 90 और सांगानेर में 84 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

जिला परिषद पंचायत समिति के चुनाव 3 को

तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। इनके लिए 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच पद के लिए 6 नवंबर को चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery