Saturday, October, 24,2026

16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच के लिए वोटिंग आज

जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। प्रदेश के 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। पहले चरण में कुल 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 43 लाख 86 हजार 768 पुरुष, 41 लाख 20 हजार 511 महिलाएं और 27 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में मतदान होगा।

एक मतदाता डालेगा दो वोट

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जा रहे हैं। मतदाता दो अलग-अलग मतपत्रों पर सरपंच और अपने वार्ड के पंच प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। शुक्रवार को नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतपत्रों पर प्रत्याशियों के नाम हाथ से लिखने का काम किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने भी सरपंच चुनाव को चुनौतीपूर्ण बताया है। बैलेट पेपर से मतदान के चलते मतगणना में अधिक समय लग सकता है। पहले वार्ड पंच और उसके बाद सरपंच के मतों की गिनती होगी। देर रात तक घोषित हो सकते हैं। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत के निर्वाचित वार्ड पंच मतदान कर उपसरपंच चुनेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery