Saturday, September, 19,2026

मुख्यमंत्री भजनलाल की रणनीति से निर्दलीय पार्षदों का भाजपा की ओर बढ़ा रुझान

जयपुर: प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा के मेयर-सभापति अध्यक्ष के 30 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसे सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संगठनात्मक समन्वय, राजनीतिक संवाद और स्थानीय स्तर पर प्रभावी रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। निकाय चुनावों में अनेक निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने व स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों के कारण स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इनकी जीत में स्थानीय समीकरणों, व्यक्तिगत जनसमर्थन और क्षेत्रीय परिस्थितियों की भूमिका रही। अब निर्वाचित निर्दलीय पार्षदों का भाजपा की विचारधारा व सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों और विकासोन्मुखी कार्यों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए भाजपा के साथ जुड़ने का सिलसिला सामने आ रहा है। इससे स्थानीय निकायों में भाजपा के संगठनात्मक आधार और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

भीलवाड़ा नगर निगम में जसवंत कंवर एवं भरतपुर नगर निगम में अनुराधा सिंह निर्विरोध महापौर निर्वाचित हुई हैं। धौलपुर नगर परिषद से भाजपा समर्थित निर्दलीय गिरीश गर्ग सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा ने विभिन्न निकायों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अलग-अलग रणनीतियां अपनाई हैं। जहां पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के बजाय समर्थित निर्दलीय
उम्मीदवार के माध्यम से सहमति का रास्ता बना, वहां उस विकल्प को भी महत्व दिया गया। ट्रिपल इंजन की सरकार से स्थानीय निकायों में मजबूत समन्वय से सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति देने में सहायता मिल सकती है। निर्विरोध निर्वाचन और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों के समर्थन से स्थानीय निकायों में राजनीतिक समीकरणों का नया स्वरूप सामने आ रहा है।

संबल सखियों से सीएम का सीधा संवाद आज... जानेंगे जमीनी हकीकत

महिला सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की पहल के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को संबल सखियों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री आवास के डोम में शाम 4 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संबल सखी अभियान से जुड़ी महिलाओं से रूबरू होंगे और उनके अनुभव, कार्यों तथा फीडबैक की जानकारी लेंगे। संबल सखी अभियान को महिला सशक्तीकरण से जोड़ते हुए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अभियान से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग कर रही हैं। संबल सखियों ने सेवा शिविरों के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। शनिवार को होने वाले संवाद के दौरान मुख्यमंत्री उनके जमीनी अनुभवों, सामने आ रही चुनौतियों और सुझावों को जानेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery