Saturday, September, 19,2026

दो निगम समेत 30 निकायों में भाजपा के प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में पार्षदों के नतीजों के बाद अब मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने स्थानीय समीकरणों के जरिए बढ़त बनाई है। 305 निकायों में नामांकन और नाम वापसी के बाद 32 निकायों में प्रमुख निर्विरोध चुने गए। इनमें भाजपा के 30, कांग्रेस के दो उम्मीदवार शामिल हैं। निर्विरोध चुने गए प्रमुखों में भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगम के मेयर भी शामिल हैं। सीएम भजनलाल शर्मा के गृह नगर भरतपुर में भाजपा के पास पार्षदों का स्पष्ट बहुमत नहीं था, इसके बावजूद अनुराधा सिंह निर्विरोध मेयर चुनी गई। यहां निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में थे। निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा का रास्ता साफ हो गया। वहीं, भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध मेयर चुनी गई। दोनों नगर निगमों में बिना मतदान भाजपा प्रत्याशियों का मेयर बनना निकाय चुनाव में अहम सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।

जयपुर में पहले दिन कोई नामांकन नहीं

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए शनिवार को नामांकन होगा। जयपुर में भाजपा के 78 पार्षद हैं और सुनील कोठारी का नाम सबसे आगे है। वे सुबह 10.30 बजे नामांकन कर सकते हैं। कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। तीनों निगमों में 25 सितंबर को चुनाव होगा। शुक्रवार को पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया।

कोटा में डिप्टी मेयर को लेकर कसरत

कोटा में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद है। मेयर चुनाव से पहले डिप्टी मेयर पद को लेकर भाजपा में चर्चा तेज है। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी की ओर से लाडपुरा क्षेत्र को डिप्टी मेयर पद देने की मांग की चर्चा है। शुक्रवार देर रात विजयी 14 पार्षदों को विधायक कार्यालय बुलाने और दक्षिण क्षेत्र के पार्षदों के जुटने से बाड़ेबंदी के कयास तेज हो गए। कांग्रेस सुनीता सुमन को मेयर प्रत्याशी बना सकती है।

जोधपुर में 45-44 का फंसा पेंच

जोधपुर में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44 और 11 निर्दलीय पार्षद है। भाजपा की ओर से मेघराज लोहिया और प्रसन्न चंद मेहता के नाम चर्चा में है, जबकि कांग्रेस में गणपत सिंह चौहान, नरेश जोशी और प्रदीप गांग के नाम सामने आए हैं। कमलेश पुरोहित भी दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को दोनों दलों की ओर से नामांकन फॉर्म लिए गए। अंतिम तस्वीर शनिवार को नामांकन के साथ साफ होगी।

अजमेर में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

अजमेर में कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा की अनामिका शर्मा के नामांकन सही पाए जाने के बाद मेयर पद का मुकाबला सीधे दोनों दलों के बीच है। कांग्रेस ने करीब 37 पार्षदों और पांच निर्दलीयों समेत 42 पार्षदों की बेंगलुरु रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी का दावा किया है। भाजपा के 32, कांग्रेस के 37 और निर्दलीय/अन्य 11 पार्षद हैं।

बीकानेर में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

बीकानेर में कांग्रेस के नवरतन डागा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन वापस ले लिया। अब मेयर पद पर कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच मुकाबला होगा। यहां कांग्रेस के 42, भाजपा के 27, निर्दलीय 10 और आरएलपी का एक पार्षद है। डागा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लिया। डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस से जावेद पडिहार का नाम चर्चा में है।

उदयपुर में पारस सिंघवी और डॉ. पूनम कंवर मैदान में

उदयपुर में मेयर पद के लिए भाजपा के पारस सिंघवी और कांग्रेस की डॉ. पूनम कुंवर मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद अब 21 सितंबर को मतदान होगा। यहां भाजपा के 53, कांग्रेस के 23 और निर्दलीय /अन्य 11 पार्षद हैं। भाजपा पार्षदों की बाड़ेबंदी भी की गई है।

दो नगर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष

धौलपुर जिले की सरमथुरा और राजसमंद जिले की भीम नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई। सरमथुरा में ओबीसी महिला वर्ग से रामकला और भीम में सामान्य महिला वर्ग से यशोदा कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई।

21 को 273 निकायों में फैसला

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 32 निकायों में प्रमुख पदों का फैसला निर्विरोध हो चुका है। अब 273 निकायों में मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा। इसके अगले दिन 22 सितंबर को उपमहापौर और उपसभापति पदों के चुनाव होंगे।

निर्दलीयों पर दोनों दलों की नजर

निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने या स्थानीय समीकरणों के कारण निर्दलीय मैदान में उतरे और जीतने वाले पार्षद अब प्रमुख पदों के चुनाव में निर्णायक भूमिका में हैं। कई स्थानों पर निर्दलीय पार्षदों का भाजपा के साथ समर्थन या सहमति की दिशा में जाना सामने आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery