Saturday, September, 19,2026

निर्विरोध चुनाव से भाजपा को बढ़त, अब होगा शक्ति परीक्षण

जयपुर: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब निकाय प्रमुखों के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश के 305 निकायों में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए हुए नामांकन में से 32 निकाय प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें 30 भाजपा और 2 कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल हैं। निर्विरोध चुने गए निकाय प्रमुखों में 17 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। अब 273 निकाय प्रमुख पदों पर 21 सितंबर को मतदान होगा। इन पदों के लिए कुल 592 प्रत्याशी मैदान में हैं। यानी अधिकांश निकायों में सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ जगह त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति भी बनी है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी और निकाय प्रमुख पद के लिए समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है।

21 साल की कीर्ति भी निर्विरोध

बालोतरा जिले की थोरीमन्ना नगर पालिका में भाजपा की कीर्ति गुंसाईवाल निर्विरोध चेयरमैन चुनी गई हैं। उनका पद एससी महिला के लिए आरक्षित था। उपलब्ध विवरण के अनुसार उनकी उम्र करीब 21 वर्ष है। इससे वह निर्विरोध चुने गए सबसे कम उम्र के निकाय प्रमुखों में शामिल हो गई हैं।

शक्ति परीक्षण 21 को

32 निकायों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 273 निकाय प्रमुख पदों पर 21 सितंबर को मतदान होगा। इन पदों पर पार्षद ही मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कई निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने कई जगह समीकरणों को त्रिकोणीय बना दिया है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब दोनों प्रमुख दलों का फोकस पार्षदों को एकजुट रखने और प्रमुख पद के लिए जरूरी समर्थन जुटाने पर है। खासकर ऐसे निकाय, जहां भाजपा या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, वहां निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

बाकी जिलों में भी भाजपा का निर्विरोध से खुला खाता

भाजपा के निर्विरोध चुने गए प्रमुखों में अजमेर के पुष्कर से राजेंद्र बाकोलिया, अलवर के गोविंदगढ़-रामबास से मधु देवी और खैरली से पवन कुमार जैन, बाड़मेर के चौहटन से रूपसिंह राठौड़, ब्यावर के रायपुर से मदन लाल, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से शिल्पा भूतड़ा, दौसा के महुवा से विनीत कुमार, जयपुर के चाकसू से पुष्पा देवी, जालोर के आहोर से सुरेश कुमार, झुंझुनूं के खेतड़ी से गीता देवी, करौली के हिण्डौनसिटी से विजय कुमारी, खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी से गुंजन खटाना और कोटकासिम से रेखा सैनी, पाली के बाली से देवी बाई तथा सीकर के पलसाना से नरेश कुमार कुमावत शामिल हैं। श्रीगंगानगर के सादुलशहर में मनीशा निर्दलीय निर्विरोध चुनी गई हैं।

जयपुर में मेयर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

जयपुर नगर निगम मेयर पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अब शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने मेयर पद के लिए पार्षदों से रायशुमारी कर तीन पसंदीदा नाम लिखवाए है। पार्टी स्तर पर पार्षदों की बाड़ाबंदी पहले जयपुर में थी। उन्हें शुक्रवार को जयपुर से बाहर पुष्कर के रिसोर्ट में ले जाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के अनुसार पार्षदों की राय के आधार पर मेयर प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा। नामांकन की अंतिम समय सीमा शनिवार दोपहर 3 बजे तक है। जयपुर में मेयर पद के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। ऐसे में 19 सितंबर को प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही राजधानी की सियासत में मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

कांग्रेस का दावा, जयपुर में उतारेंगे प्रत्याशी

कांग्रेस ने भी दावा किया है कि जयपुर में वह मेयर पद के लिए प्रत्याशी उतारेंगे। हालांकि कांग्रेस बोर्ड बनाने के बहुमत से दूर है, लेकिन फिर भी वह प्रत्याशी उतारने की बात कह रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery