Saturday, August, 01,2026

'मधुहारी' से मीठी होगी जिंदगी टाइप-1 डायबिटीज पर AI से नजर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और युवाओं लिए संचालित मिशन मधुहारी देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभर रहा है। मिशन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक टाइप-1 डायबिटीज से किसी भी बच्चे की मृत्यु रोकना है। मिशन के तहत प्रदेश के 41 जिलों में 120 विशेष टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जबकि तीन माह में 80 नए क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। अब तक 2817 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें मिशन मधुहारी एप के माध्यम से डिजिटल रूप से ट्रैक किया जा रहा है। मरीजों को इंसुलिन, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स, लॅझेट और लॉगबुक निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस वर्ष करीब 4 हजार मरीजों के लिए (CGM) की व्यवस्था की जा रही है। 500 से अधिक चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

मिशन मधुहारी में एआई आधारित तकनीक विकसित की गई है, जो मरीजों के स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण कर हाइपो और हाइपर ग्लाइसीमिया के जोखिम का अनुमान लगाने में मदद करेगी। वहीं मधु नेत्र एआई के जरिए डायबिटिक रेटिनोपैथी की स्क्रीनिंग शुरू की गई है।

विद्यालयों और मरीजों के जीवन प्रबंधन पर जोर

मिशन के तहत 205 सरकारी विद्यालयों और 41 महाविद्यालयों को टाइप-1 डायबिटीज अनुकूल बनाने की पहल की जा रही है। मधुहारी बैंक के जरिए इंसुलिन और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिहित की गई है। राजस्थान ने टाइप-1 डायबिटीज मरीजों के लिए मधुस्माइल वेलबीइंग इंडेक्स विकसित किया है। इसके माध्यम से मरीजों के भावनात्मक, सामाजिक, शैक्षणिक और आत्म-प्रबंधन पहलुओं का मूल्याकन किया जा रहा है।

ओम बन्ना मंदिर विस्तार के लिए भूमि आवंटित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली जिले के चोटिला स्थित श्री ओम बजा मंदिर के विस्तार और सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार ने भूमि आवंटित की है। इससे मंदिर परिसर का विकास होगा और धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी। सीएम शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर ओम बन्ना मंदिर के लिए भूमि आवंटन के उपलक्ष्य में आयोजित आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान आस्था और विरासत की धरती है तथा सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलो के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, ओम बन्ना मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, मारवाड़ राजपूत सभा के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री आज और कल रहेंगे उदयपुर और राजसमंद दौरे पर

जयपुर। सीएम भजनलाल 1 और 2 अगस्त को उदयपुर व राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता, ग्रामीण विकास तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन से संवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। सीएम शर्मा 1 अगस्त को उदयपुर के दूध तलाई (पिछोला) में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे चंदनवन में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद मुख्यमत्री झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में ग्राम विकास चौपाल में भाग लेंगे।

नारी शक्ति रैली को करेंगे फ्लैग ऑफ

दौर के दूसरे दिन 2 अगस्त को मुख्यमंत्री उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे नारी शक्ति रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से शामिल होंगे। उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिले के कलक्टर्स व एसपी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राजसमंद में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery