Friday, September, 18,2026

निकायों में कुर्सी का खेल: कहीं बहुमत, कहीं निर्दलीयों का सहारा

जयपुर: प्रदेश में पार्षद चुनाव के बाद अब मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्ष की कुर्सी के लिए सियासी गणित तेज हो गया है। कई निकायों में भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने बागी और निर्दलीय मैदान में हैं। ऐसे में दोनों दल अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों को अपने पक्ष में लाने की रणनीति पर जुटे हैं। कई निकायों में बहुमत के आंकड़े के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन निर्णायक हो सकता है। 305 नगरीय निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नाम वापसी का दौर चल रहा है। कुल 989 नामांकन दाखिल हुए थे। नामांकन जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की संख्या 872 रही। कोटा में भाजपा ने 57 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस के 39 पार्षद हैं।

जोधपुर में भाजपा का बहुमत का दावाः जोधपुर में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षदों होने के बाद निर्दलीयों का महत्व बढ़ गया है। भाजपा की ओर से सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया है। इससे पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करने की स्थिति बनने की बात कही है।

भीलवाड़ा में निर्विरोध महापौरः भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी जसवंत कंवर के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी। यहां भाजपा के पास 45, निर्दलीय 15 और कांग्रेस के 10 पार्षद बताए गए हैं।

अजमेर से भरतपुर तक निर्दलीयों पर नजर

अजमेर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है। दोनों दल अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों का समर्थन जुटाने में लगे हैं। भरतपुर में 65 वार्ड वाले निगम में 36 निर्दलीय पार्षद होने से अध्यक्ष पद का गणित सबसे ज्यादा दिलचस्प हो गया है। भाजपा के 20 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। पाली में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी के मैदान में बने रहने से पार्टी के सामने चुनौती है। बीकानेर में निर्दलीय नवरतन डागा की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery