Monday, September, 21,2026

5 निगमः आज मेयर की महाजंग

जयपुर: प्रदेश के पांच नगर निगमों उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर में सोमवार को मेयर पद के लिए सियासी तस्वीर साफ होगी। कुल 370 पार्षद मेयर चुनेंगे। कहीं बहुमत के कारण मुकाबला लगभग एकतरफा नजर आ रहा है तो कहीं निर्दलीय पार्षदों ने चुनाव को आखिरी वोट तक रोचक बना दिया है।

भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है। निर्दलीयों से संपर्क और अपने कुनबे को एकजुट रखने की कवायद के बीच सुबह 10 बजे से मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना के साथ नतीजे सामने आएंगे।

309 निकायों में 32 अध्यक्ष निर्विरोध

प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में 32 अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 28 भाजपा, दो कांग्रेस और दो भाजपा समर्थित निर्दलीय अध्यक्ष हैं। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के मेयर भी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सोमवार को 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। इसके बाद नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के साथ पांच नगर निगमों के मेयर की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

उदयपुरः एकजुटता की परीक्षा

80 सदस्यीय सदन में भाजपा के 53, कांग्रेस के 23 और अन्य के चार पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 है। भाजपा ने पारस सिंघवी और कांग्रेस ने डॉ. पूनम कंवर को मैदान में उतारा है। यहां भाजपा के सामने बहुमत जुटाने से ज्यादा अपने 53 पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती है।

बीकानेर: 42 बनाम 27

80 सदस्यीय बीकानेर निगम में कांग्रेस के 42, भाजपा के 27 और अन्य के 11 पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 है। कांग्रेस ने अनिल कल्ला और भाजपा ने सुरेंद्र सिंह शेखावत को प्रत्याशी बनाया है। संख्या कांग्रेस के पक्ष में है, लेकिन भाजपा की नजर कांग्रेस के कुनबे और अन्य पार्षदों पर है।

अलवरः 14 निर्दलीय तय करेंगे बाजी

65 सदस्यीय सदन में भाजपा के 28, कांग्रेस के 23 और 14 निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 33 वोट चाहिए। भाजपा ने सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस ने कमलेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। यहां 14 निर्दलीय निर्णायक भूमिका में हैं।

पाली: 21-29-15 का पेचीदा गणित

पाली में कांग्रेस के 29, भाजपा के 21 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 33 है। कांग्रेस की सुमित्रा जैन और भाजपा की नमिता बुबकिया आमने-सामने हैं। 15 निर्दलीयों के रुख पर चुनाव का गणित निर्भर करेगा।

अजमेर: 11 निर्दलीयों पर नजर

80 सदस्यीय अजमेर निगम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय हैं। बहुमत के लिए 41 वोट चाहिए। कांग्रेस की किरण गढ़वाल और भाजपा की अनामिका शर्मा मैदान में हैं। दोनों दलों की नजर 11 निर्दलीयों पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery