Friday, September, 18,2026

निर्दलीयों ने बिगाडा गणित, एक-एक पार्षद पर नजर

जयपुर: नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब मेयर, सभापति और अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस के बीच असली सियासी जद्दोजहद शुरू हो गई है। कई निकायों में निर्दलीय पार्षदों ने दोनों प्रमुख दलों का गणित बिगाड़ दिया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस एक-एक वार्ड के समीकरण पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी सूरत में बोर्ड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि कई जगह पार्षदों की बाड़ाबंदी सख्त कर दी गई है और अपने खेमे को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों को साधने की कोशिशें भी तेज हैं।

दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर प्रदेश के 305 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए 872 उम्मीदवारों ने 989 नामांकन दाखिल किए हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद मुकाबले की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। इन चार निकायों के 10 बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान हुआ है, इसलिए यहां मुखिया पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बाद में होगी।

सीकरः दोनों दलों के पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू

सीकर नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस की ओर से वार्ड 16 की पार्षद खतीजा बानो ने नामांकन दाखिल किया है। वह पूर्व सभापति जीवण खां की पत्नी हैं। भाजपा की ओर से कंचन खडोलिया ने नामांकन भरा है। दोनों नाम सभापति पद के लिए पहले से ही चर्चा में थे। खतीजा बानो बुधवार सुबह परिवार के साथ नगर परिषद पहुंची और नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों दलों के पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू हो गई। इधर, जिले की अन्य नगर निकायों में चेयरमैन पद के लिए भी भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भरतपुरः निर्दलीयों के हाथ मेयर की चाबी

भरतपुर में 65 वाडों में भाजपा के 20, कांग्रेस के 7 और 36 पार्षद निर्दलीय जीते हैं। भाजपा ने अनुराधा सिंह और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय के तौर पर पूर्व महापौर शिव सिंह भोट की पत्नी विचित्रा सिंह मैदान में हैं। ऐसे में यहां मेयर की कुर्सी का फैसला बड़े स्तर पर निर्दलीय पार्षदों के रुख से जुड़ा है।

टोंकः सभापति पद पर मयंक गोयल और प्रहलाद सिंह आमने-सामने

टोंक नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस के मयंक गोयल और भाजपा के प्रहलाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया। मयंक गोयल वार्ड 53 से और प्रहलाद सिंह वार्ड 3 से निर्वाचित पार्षद हैं। कांग्रेस को 32, भाजपा को 19 और निर्दलीयों को 8 सीटें मिली हैं। नामांकन के दौरान मोईन निजाम के भाजपा में जाने और निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलें भी चलीं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में ही रहने की बात स्पष्ट की। सभापति पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होगा।

भिवाड़ीः बहुमत से एक कदम दूर भाजपा

60 सदस्यीय भिवाडी नगर परिषद में भाजपा के 30, कांग्रेस के 9, निर्दलीय 20 और बसपा का एक पार्षद है। भाजपा की गुंजन खटाना और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय गगन तंवर मैदान में हैं। बहुमत के लिए 31 वोट चाहिए, ऐसे में यहां भी निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।

दौसाः भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

दौसा नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला तय हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन दोनों दलों ने ओबीसी महिला सीट पर गुर्जर समाज की पार्षदों को प्रत्याशी बनाया। भाजपा की ओर से वार्ड 6 की पार्षद कविता गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 54 की पार्षद रेखा गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में सभापति पद को लेकर बगावत के हालात भी बन गए हैं। भाजपा की पार्षद राधा जायसवाल ने पार्टी प्रत्याशी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। इससे सभापति पद का मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery