Monday, September, 21,2026

552 एकड़ में उतरेंगे तीन निजी औद्योगिक पार्क

जयपुर: राजस्थान में निजी क्षेत्र के जरिए औद्योगिक विकास को नई गति देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत करीब 552 एकड़ भूमि पर तीन निजी औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने का रास्ता साफ हुआ है। ये पार्क दौसा, बालोतरा और धौलपुर में विकसित होंगे। RII CO की ई-बिड प्रक्रिया में दौसा के राजाहेड़ा, गुड़ा आशीकपुरा एवं नूरपुर स्थित भूमि पार्सल के लिए सात, बालोतरा के वेदरलाई के लिए पांच और धौलपुर के बिजौली के लिए दो उद्यमियों ने भाग लिया। भूमि आवंटन के बाद संबंधित क्षेत्रों में औद्योगिक पाकों का विकास किया जाएगा। RIICO की सार्वजनिक सूचना में इन तीनों पार्सलों का कुल क्षेत्रफल क्रमशः लगभग 135 हेक्टेयर, 58 हेक्टेयर और 38.4 हेक्टेयर दर्ज है।

निजी निवेश से तैयार होगा औद्योगिक ढांचा

इन औद्योगिक पाकों में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज, वर्षा जल संचयन और स्ट्रीट लाइटिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास की जिम्मेदारी निजी विकासकर्ताओं की होगी। निर्धारित प्रावधानों के तहत कॉमन यूटिलिटी सेंटर, प्लग-एंड-प्ले कार्यालय और सीईटीपी के लिए ग्रीन इंसेंटिव जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान है। राज्य सरकार का जोर निजी निवेश के साथ आधुनिक औद्योगिक आधारभूत ढांचे के निर्माण और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर है। राजस्थान की 2026 की औद्योगिक पार्क नीति का उद्देश्य निजी भागीदारी के माध्यम से औद्योगिक पाकों के विकास को बढ़ावा देना है।

निवेश के साथ रोजगार पर नजर

इन पाकों के विकसित होने से संबंधित जिलों में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा और निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ प्रदेश के औद्योगिक आधार को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery