Thursday, November, 05,2026

60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है महंगाई भत्ता

जयपुर: राजस्थान सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 3 फीसदी बढ़ाने की तैयारी में है। इससे डीए मौजूदा 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही सरकार दिवाली बोनस की घोषणा भी कर सकती है। वित्त विभाग में दोनों प्रस्तावों पर तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही आदेश जारी किए जा सकते हैं। इस फैसले से प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स यानी कुल 13.44 लाख लोगों को फायदा होगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। सरकार पर करीब 1,500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार आने का अनुमान है।

केंद्र के फैसले के बाद तैयारी

केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए व महंगाई राहत (डीआर) 60 से बढ़ाकर 63 फीसदी करने की मंजूरी दी थी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2026 से लागू होगी। केंद्र के फैसले के बाद अब राजस्थान में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। कर्मचारी संगठन लंबे समय से डीए बढ़ाने और दिवाली बोनस देने की मांग कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery