Wednesday, November, 04,2026

एनसीआर के छह जिलों में ग्रीन पटाखे चलाने की ही होगी अनुमति

जयपुर: दीपावली पर वायु प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने राजस्थान के एनसीआर क्षेत्र में शामिल छह जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली बहरोड़ में पटाखों के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार इन जिलों में केवल CSIR-NEERI प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही चलाए जा सकेंगे। इसके लिए 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे तथा रात 8 से 10 बजे तक की छूट दी गई है। 6 नवंबर तक और 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शासन सचिव शैलजा देवल ने बताया कि अस्पतालों, नर्सिंग होम, वृद्धाश्रम और शिक्षण संस्थानों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। पटाखों की बिक्री केवल अधिकृत दुकानों पर होगी और प्रत्येक पैकेट पर उत्पाद-विशिष्ट QR कोड अनिवार्य होगा। ऑनलाइन बिक्री, बेरियम युक्त पटाखों और लड़ियों की बिक्री एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री रोकने के लिए विशेष गश्ती दल बनाए जाएंगे। एनसीआर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच होगी। प्रदूषण नियंत्रण मंडल को वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी और दैनिक रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery