Friday, June, 19,2026

झूठे केस करने वालों पर करें कार्रवाई

जयपुर: डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी रेंज आईजी, जिला एसपी ने भाग लिया। बैठक दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान डीजीपी शर्मा ने कहा कि राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोहों पर विशेष अभियान चलाने तथा नवीन आपराधिक कानूनों के तहत अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करने पर जोर दिया। साथ ही, गैंगस्टरों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने और उनके बैंक खातों व वित्तीय लेन-देन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में नशा तस्करी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई। सड़क सुरक्षा समीक्षा के दौरान डीजीपी ने राष्ट्रीय राजमार्गों और शहरी क्षेत्रों में लेन अनुशासन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery